Sunday, October 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरायसेन जिला पंचायत वार्ड-3 में पूजा चौकसे की 4900 वोटों से जीत

रायसेन जिला पंचायत वार्ड-3 में पूजा चौकसे की 4900 वोटों से जीत

रायसेन: जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-3 के उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे ने 4900 वोटों से जीत दर्ज की। शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में छह राउंड में मतगणना पूरी हुई। इससे पहले 29 सितंबर को वार्ड में मतदान हुआ था, जिसमें 45,969 मतदाताओं में से 19,236 ने मतदान किया था और मतदान प्रतिशत 41.85 रहा।

अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मतगणना स्थल पर प्रेक्षक निसार अहमद खान, जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।

ये भी पढ़ें: बीमा के 70 लाख हड़पने के लिए पत्नी का कराया मर्डर

पूजा चौकसे ने अपनी जीत को ‘सत्य की विजय’ बताया

पूजा चौकसे ने अपनी जीत को ‘सत्य की विजय’ बताते हुए वार्ड के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा उनके लिए महत्वपूर्ण है। पूजा चौकसे ने इस सीट से जुड़े चुनावी विवाद को लेकर कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। उपचुनाव में जीत के बाद उन्होंने क्षेत्र में रूढ़िवादी सोच और व्यवस्थाओं में बदलाव की बात कही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन