बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। करौंधा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें: धमतरी: डायवर्सन के लिए रिश्वत लेते SDM कार्यालय का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
पुलिस मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। फिलहाल हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। हादसा आखिर किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज जांच में जुट गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

