Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी से निकाला गया ट्यूमर; 20 अक्टूबर...

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी से निकाला गया ट्यूमर; 20 अक्टूबर तक कार्यक्रम रद्द

रोम: पोप लियो XIV को लंग कैंसर होने की पुष्टि हुई है। वेटिकन ने इसकी जानकारी दी। दरअसल 71 साल के पोप के फेफड़े में ट्यूमर मिला था, जिसे निकालने के लिए रोम के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई।

सर्जरी के दौरान उनके दाएं फेफड़े का निचला हिस्सा निकाला गया। वेटिकन के मुताबिक, सर्जरी सफल रही और इस दौरान कोई परेशानी नहीं आई। सर्जरी के बाद पोप को होश भी आ गया था।

20 अक्टूबर तक के लिए उनके सभी कार्यक्रम रद्द

20 अक्टूबर तक के लिए उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पोप लियो को 8 मई 2025 को कैथोलिक चर्च का 267वां पोप चुना गया था। वे पहले पोप हैं जो अमेरिका के हैं।

पोप लियो ने अपनी सर्जरी की जानकारी दी थी

पोप लियो ने अपनी सर्जरी की जानकारी दी थी। उन्होंने रोम में सेंट पीटर्स स्क्वायर के सामने बालकनी से लोगों को संबोधित किया था। पोप ने बताया था कि उनके फेफड़े की गांठ सीमित है और शुरुआती चरण में ही इसका पता चल गया।

डॉक्टरों ने उन्हें गांठ हटाने के लिए सर्जरी कराने की सलाह दी थी। फेफड़ों में बनने वाली छोटी गांठों को पल्मोनरी नोड्यूल कहा जाता है। ये गांठें आम होती हैं और जरूरी नहीं कि कैंसर वाली हों।

वेटिकन ने बताया कि पोप के फेफड़े में गांठ मिलने के बाद हुई जांच में पल्मोनरी एडेनोकार्सिनोमा यानी कैंसर की पुष्टि हुई। ऑपरेशन से पहले की जांच में भी इसी तरह के कैंसर का शक था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंककर बचाई जान

कैंसर फैलने की जांच कर रहे डॉक्टर

पोप के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। लोगों ने घंटों इंतजार किया। पोप की कार पहुंचने पर उन्होंने उनका स्वागत किया। पोप ने भी कार की खिड़की से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। हांलाकि, उनकी सफल सर्जरी के बाद डॉक्टर अब जांच कर रहे हैं कि कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में तो नहीं फैला।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन