दिल्ली के मौजपुर इलाके में उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। घटना के वीडियो सामने आए हैं। इनमें लोग अपने बच्चों को भी पहली मंजिल से नीचे फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
फायर की गाड़ियां पहुंची मौैके पर
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहले ही आग बुझा दी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि आग रेस्तरां के किचन में लगी थी और रेस्तरां के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। हालांकि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।
घटना वा वीडियो आया सामने
इस बीच घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें रेस्तरां के अंदर से धुआं निकलता और पहली मंजिल की बालकनी से लोगों को कूदते देखा जा सकता है। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पहले कम से कम दो बच्चों को बालकनी से नीचे फेंकता है। जिसके बाद दो-तीन लोग इमारत से छलांग लगा देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नीचे खड़ी भीड़ बच्चों और लोगों को पकड़ लेती है। वीडियो में एक व्यक्ति एक खंभे के सहारे नीचे उतरते भी दिख रहा है, जबकि कुछ लोग सीढ़ी लगाकर बालकनी तक पहुंचने की कोशिश करते भी देखे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MP में बस टिकट बुकिंग होगी आसान, जल्द मोबाइल ऐप से मिलेगी सुविधा
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून की सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी और 28 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 11 विदेशी और 10 भारतीय थे। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों के नागरिक थे।

