Monday, October 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर हादसे पर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- जिम्मेदारों पर...

ग्वालियर हादसे पर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- जिम्मेदारों पर दर्ज हो हत्या का केस

भोपाल: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने जहां सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं, वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर इस दुखद घटना पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले-सरकार केवल दिखावे का संज्ञान ले रही 

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ग्वालियर हादसे को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की घटना बेहद दुखद है, लेकिन सरकार केवल दिखावे का संज्ञान ले रही है। इस हादसे में 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जो भगवान के दर्शन करने गए थे, लेकिन सरकारी लापरवाही ने उन्हें भगवान के पास ही पहुंचा दिया।

प्रदेश में आए दिन बैतूल कांड, बस आग कांड और शिवपुरी जैसे हादसे हो रहे हैं। वाहनों की फिटनेस के नाम पर धांधली चल रही है। पीसी शर्मा ने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदारों को जेल भेजा जाए और सरकार को हत्यारा करार देते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

बीजेपी ने किया पलटवार

कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की घटना निस्संदेह बेहद दुखद है, जिस पर सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया है। सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लेकर छोटे स्तर के अधिकारियों तक पर सरकार द्वारा त्वरित एक्शन लिया गया है।

ये भी पढ़ें: भोपाल नगर निगम में नेतृत्व परिवर्तन: अब राम के भरोसे नगर निगम में फैलेगा विकास का प्रकाश

कांग्रेस पर राजनीति का आरोप

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस इस दुखद घड़ी में भी असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए राजनीति कर रही है। दुर्घटनाएं कभी भी राजनीति का विषय नहीं होतीं, यह पूरी तरह से गिद्ध राजनीति है। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल गैस त्रासदी से लेकर इतिहास की विभिन्न बड़ी दुर्घटनाएं कांग्रेस शासनकाल में हुईं, तो क्या कांग्रेस उन पर अपना हिसाब देगी?

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन