Monday, October 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में भारी गिरावट,सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी भी 300 अंक...

शेयर बाजार में भारी गिरावट,सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी भी 300 अंक नीचे

मुंबई: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 1000 अंक की गिरावट आई है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है। यह 22,850 पर आ गया है।

शेयर बाजार में गिरावट के ये हैं कारण

बैंक शेयरों में बिकवाली: HDFC बैंक के तिमाही नतीजों में मुनाफा कम रहने और नेट इंटरेस्ट मार्जिन (कमाई का अंतर) पर दबाव के कारण बैंक के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। इसके चलते पूरे बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई, जिससे बाजार नीचे आ गया।

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत: अमेरिका और एशिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही, खासकर टेक्नोलॉजी (AI) कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गई। विदेशी बाजारों के इस तनाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: दुनिया भर में तनाव के कारण कच्चा तेल $108 प्रति बैरल के पार बना हुआ है। भारत में तेल महंगा होने से महंगाई और कंपनियों का खर्च बढ़ने का डर रहता है, जिससे निवेशक घबराए हुए हैं।

बाजार में डर का माहौल: बाजार में जोखिम और उतार-चढ़ाव को नापने वाला ‘इंडिया विक्स’ इंडेक्स करीब 4% चढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों के बीच असमंजस और डर का माहौल बढ़ गया है, जिससे लोग खरीदारी से बच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सिक्किम के 21वें राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक में ली पद की शपथ

शुक्रवार को बाजार में रही थी बढ़त

इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी 16 अक्टूबर को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 413 अंक चढ़कर 74,729 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 148 अंक ऊपर 23,146 पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन