Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवाराणसी में एयर शो का रोमांच: गंगा के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई...

वाराणसी में एयर शो का रोमांच: गंगा के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई और तेजस

वाराणसी: धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में आज से ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का शानदार आगाज हो चुका है।गुरुवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर नमो घाट पर सेना के सारंग हेलिकॉप्टर्स ने गंगा नदी के ठीक ऊपर आसमान में भव्य तिरंगा बनाकर सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद राफेल और सुखोई जैसे घातक लड़ाकू विमानों ने हवा में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए।

एयर शो में हेलिकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश की जाएगी

जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के डिजाइन में उड़ान भरी। तीन Mi-17 V-5 हेलिकॉप्टर ‘V’ आकार में राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ेंगे। एयर शो में हेलिकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश की जाएगी।

लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल हैं। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचें हैं। नमो घाट VVIP के लिए रिजर्व है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को मतदान; उसी दिन आएंगे नतीजे

एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो

काशी में एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो नाम दिया है। यह तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा। करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना वर्ष के मौके पर आयोजित इस भव्य एयर शो में 52 लड़ाकू विमानों समेत कुल 100 विमान शामिल हो रहे हैं, जो काशी के आसमान में अपनी ताकत और कलाबाज़ी का प्रदर्शन करेंगे!”

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन