Sunday, October 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 28 अक्टूबर को आंध्र...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराने की आशंका; कई राज्यों में अलर्ट

दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया चक्रवाती तूफान में बदल गया है। जिसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है, चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

26 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में 26 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिले में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढे़ं: इंदौर में 60 साल बाद फिर भीषण जलसंकट, लोग महंगे दामों में पानी खरीदने को मजबूर

कोडिवेरी बांध पर पर्यटकों की एंट्री बंद रही

पुडुचेरी में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच इरोड जिले में रविवार को कोडिवेरी बांध पर लगातार दूसरे दिन पर्यटकों की एंट्री बंद रही। केरल में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में रेड अलर्ट है। इन जिलों में शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन