Saturday, October 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविंध्य-मालवा के बीच हवाई संपर्क मजबूत, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन...

विंध्य-मालवा के बीच हवाई संपर्क मजबूत, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूरे

भोपाल: मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विंध्य क्षेत्र के रीवा एयरपोर्ट से मालवा की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए संचालित नियमित विमान सेवा ने शुक्रवार 31 अक्टूबर 2026 को 300 दिन पूरे कर लिए हैं। इन 300 दिनों में लगभग 24,500 यात्रियों ने इस सेवा के माध्यम से सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ उठाया है।

रीवा एयरपोर्ट से शुरू हुई यह सेवा विंध्य और मालवा अंचल के बीच सीधा हवाई संपर्क स्थापित करने वाली पहली नियमित सेवा है। इससे पहले दोनों क्षेत्रों के बीच सड़क या रेल मार्ग से लंबा समय लगता था, लेकिन अब हवाई सेवा के कारण व्यापारियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है।

पर्यटन और उद्योग को मिलेगी गति

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विंध्य एवं मालवा के बीच संचालित यह विमान सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ हवाई कनेक्टिविटी से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, निवेश, उद्योग, शिक्षा एवं विकास के नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हरदीप पुरी ने दाखिल किया राज्यसभा नामांकन, CM मोहन यादव बोले- MP के विकास को मिलेगा लाभ

क्षेत्रीय विकास की दिशा में बड़ा कदम

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह सेवा केवल एक हवाई यात्रा नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला माध्यम है। रीवा में व्हाइट टाइगर सफारी, मुकुंदपुर, बाणसागर जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच अब आसान हुई है, वहीं इंदौर के औद्योगिक और शैक्षणिक संपर्क से विंध्य के युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर क्षेत्र को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाए ताकि संतुलित विकास हो सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन