Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता परखी; 5 अवैध नल...

फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता परखी; 5 अवैध नल कनेक्शन काटे

बेगमगंज: नगरवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी एलएस डोडिया ने वार्ड क्रमांक 4 स्थित फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने पानी फिल्टर करने की प्रक्रिया, फिल्टर मीडिया और वाटर टैंक की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने प्लांट परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को हिदायत दी कि फिल्टर मीडिया और टैंकों की समय-समय पर जांच की जाए ताकि पेयजल की शुद्धता बनी रहे।

यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल की कप्तानी पारी से संभली भारत A की टीम, 99 रन बनाकर नाबाद लौटे विकेटकीपर बल्लेबाज

अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई

इधर, नगरपालिका द्वारा जलकर वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बकाया जलकर वसूलने के साथ अवैध नल कनेक्शनों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को नगरपालिका टीम ने 5 अवैध नल कनेक्शन हटाए। अधिकारियों ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने और पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन