Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपंजाब में AAP को चुनाव से पहले झटका, दो विधायकों ने छोड़ी...

पंजाब में AAP को चुनाव से पहले झटका, दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, टिकट कटने से नाराज थे चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो मौजूदा विधायकों चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों की नाराजगी आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने को लेकर बताई जा रही है। शनिवार को पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

सोशल मीडिया पर दी इस्तीफे की जानकारी

पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले की वजह स्पष्ट नहीं की है। वहीं, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ने की आधिकारिक पुष्टि की है।

पहली सूची में दोनों को नहीं मिला टिकट

आप ने शनिवार को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें दोनों मौजूदा विधायकों के नाम शामिल नहीं थे। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब दोनों के इस्तीफे को टिकट नहीं मिलने की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 3-2 से जीती टी-20 सीरीज

आप ने साधा निशाना, भाजपा में जाने का दावा

दो विधायकों के इस्तीफे पर आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों ने रविवार को पार्टी छोड़ दी, लेकिन उनकी गतिविधियों के चलते पार्टी पहले ही उन्हें किनारे कर चुकी थी। पन्नू ने दावा किया कि दोनों विधायक भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को पंजाब में उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और दूसरी पार्टियों से निकाले गए लोग उसमें शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन