Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसागर के शिमला होटल पर खाद्य विभाग का छापा, मिठाई-मावा और नमकीन...

सागर के शिमला होटल पर खाद्य विभाग का छापा, मिठाई-मावा और नमकीन के सैंपल लिए

भोपाल: दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सागर के कटरा बाजार स्थित शिमला होटल पर मंगलवार को टीम ने छापामार कार्रवाई की। छेना की मिठाइयों में मिलावट की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

शिमला होटल पहुचकर मिठाइयों की जांच की

खाद्य विभाग की टीम शिकायत के आधार पर शिमला होटल पहुंची और मिठाइयों की जांच की। इस दौरान छेना मिठाई, मावा और नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के दौरान होटल के किचन में गंदगी भी मिली।

त्योहार के दौरान मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की जांच जारी है। अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने छेना की मिठाइयों के साथ मगद, मावा और नमकीन के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने होटल के किचन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी मिली।

ये भी पढ़ें: भोपाल में कल BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, राजनाथ सिंह होंगे शामिल

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शिमला होटल में मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच कर सैंपल लिए गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन