Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरतन जोत के बीज खाने से 17 बच्चे हुए बीमार,सिविल अस्पताल में...

रतन जोत के बीज खाने से 17 बच्चे हुए बीमार,सिविल अस्पताल में भर्ती बच्चों का उपचार जारी

रायसेन: जिले के सिलवानी तहसील के ग्राम पुदर सलैया में रतनजोत के बीज खाने से करीब 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बीमार बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्चों का उपचार जारी है।वहीं जानकारी लगते ही स्थानीय प्रशासन मोके पर पहुंचा और हालात की जानकारी ली।

रतनजोत के बीज खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी

रायसेन जिले के सिलवानी तहसील के ग्राम पुदर सलैया में रतनजोत खाने से करीब 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास लगे रतनजोत के पौधे को खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद एम्बुलेंस 108 की मदद से 15 बच्चों को सिविल अस्पताल सिलवानी लाया गया,जहां सभी को भर्ती कराकर उनका इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: एमपीपीसीबी अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी की नियुक्ति पर सवाल, पांच महीने के कार्यकाल की जांच की मांग

दो बच्चों का इलाज प्रतापगढ़ में चल रहा

वहीं, दो बच्चों का इलाज प्रतापगढ़ में चल रहा है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर राहुल धाकड़ ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की स्थिति ठीक है।बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उपचार के बाद ही तय किया जाएगा कि किसी बच्चे को रेफर करने की जरूरत है या नहीं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन