Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में पानी के टैंकरों पर CCTV से रखी जाएगी नजर, टैंकरों...

इंदौर में पानी के टैंकरों पर CCTV से रखी जाएगी नजर, टैंकरों के फेरों की होगी निगरानी

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में आगामी गर्मी में जलसंकट को देखते हुए अब हाईड्रेंट से पानी भरने वाले टैंकरों पर भी निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम शहर के सभी हाईड्रेंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर एमआईसी में प्रस्ताव पास हो चुका है। अब आगे की प्रक्रिया और टेंडर के बाद कैमरे लगाए जाएंगे। इससे हाईड्रेंट से पानी भरने वाले टैंकरों के फेरों, पानी की सप्लाई और अपव्यय पर नजर रखी जा सकेगी।

टैंकरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

दरअसल, आगामी गर्मी में जलसंकट की स्थिति बनने पर नगर निगम टैंकरों के जरिए अलग-अलग वार्डों में पानी की सप्लाई करेगा। इन टैंकरों को हाईड्रेंट से ही पानी भराया जाएगा। आने वाले दिनों में सभी वार्डों में नए हाईड्रेंट भी तैयार किए जाएंगे। ऐसे में पानी के अपव्यय को रोकने और टैंकरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

कैमरों की निगरानी से गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी

हाईड्रेंट पर सीसीटीवी कैमरे लगने से यह पता चल सकेगा कि किस टैंकर ने कितने फेरे लगाए और तय फेरों के अनुसार संबंधित वार्ड में पानी की सप्लाई की या नहीं। साथ ही यह भी निगरानी की जा सकेगी कि कोई निजी टैंकर या दूसरे वार्ड का टैंकर हाईड्रेंट से पानी तो नहीं भर रहा है।

हालांकि हाईड्रेंट पर निगम कर्मचारियों की मौजूदगी रहती है, लेकिन कई बार आपसी सांठगांठ के चलते टैंकरों के फेरों में गड़बड़ी या दूसरे टैंकरों के पानी भरने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में कैमरों की निगरानी से इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हाईड्रेंट से पानी का अपव्यय होने पर भी नजर रखी जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: अमूल ने बढ़ाए घी और बटर के दाम, 1 किलो घी ₹680 और 100 ग्राम बटर ₹66 में मिलेगा

एमआईसी में प्रस्ताव पास

जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि पानी के अपव्यय को रोकने और वार्डों के टैंकरों को संबंधित वार्डों के हाईड्रेंट से ही पानी भरवाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एमआईसी में प्रस्ताव पास होने के बाद फाइल आगे भेजी जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले दिनों में सभी हाईड्रेंट को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन