Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमूल ने बढ़ाए घी और बटर के दाम, 1 किलो घी ₹680...

अमूल ने बढ़ाए घी और बटर के दाम, 1 किलो घी ₹680 और 100 ग्राम बटर ₹66 में मिलेगा

गुजरात: त्योहारी सीजन के बीच अमूल ने ग्राहकों को महंगाई का झटका दिया है। कंपनी ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अब एक किलो घी का पैक 630 से बढ़कर 680 रुपये हो गया है।
वहीं, 100 ग्राम बटर की कीमत 63 से बढ़कर 66 रुपये हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ना बताया जा रहा है।

GST घटने के बाद अमूल ने प्रोडक्ट्स सस्ते किए थे

सितंबर 2025 में GST की दर घटने के बाद अमूल ने 700 डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम कम किए थे। डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST 12% से घटाकर 5% किया गया था।

उस समय 1 लीटर घी के कार्टन की कीमत 650 रुपए से घटकर 610 रुपए हो गई थी। 5 लीटर का टिन 3,275 रुपए से घटकर 3,075 रुपए हो गया था। बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 62 रुपए से घटकर 58 रुपए हो गई थी। 500 ग्राम पैक 305 रुपए से घटकर 285 रुपए का हुआ था।

वर्तमान में घी का स्टॉक कम चल रहा

दाम बढ़ने के साथ लोगों को अमूल के कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स मिलने में भी दिक्कत हो रही है। वडोदरा और अहमदाबाद के दुकानदारों ने बताया कि घी का स्टॉक कम चल रहा है। गणेश उत्सव के बाद मांग बढ़ने से काउ घी की उपलब्धता प्रभावित हुई है।

मंगलवार को अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके के एक डी-मार्ट आउटलेट में अमूल घी और बटर का स्टॉक नहीं था। यह दिक्कत सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है। जुलाई और सितंबर में पुणे और कोलकाता में भी सप्लाई रुकने की शिकायतें सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें: एमपीपीसीबी अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी की नियुक्ति पर सवाल, पांच महीने के कार्यकाल की जांच की मांग

नकली घी पर कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ी

अमूल से जुड़े एक कोऑपरेटिव लीडर ने बताया कि गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई की वजह से ब्रांडेड घी की मांग अचानक बहुत बढ़ गई है।

पिछले 6 महीनों के दौरान दोनों राज्यों के अलग-अलग इलाकों से करीब 2 लाख किलो नकली घी जब्त किया गया है। नकली घी पर हुई इस कार्रवाई के बाद लोगों का भरोसा अमूल जैसे ब्रांड्स पर बढ़ा है और उन्होंने ब्रांडेड घी खरीदना शुरू कर दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सालभर में कुल जितना घी बिकता है, उसका लगभग 45% हिस्सा अकेले त्यौहारों के सीजन में ही इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि अचानक मांग बढ़ने से सप्लाई पर और ज्यादा दबाव बन गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन