Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsBJP ने निकाली लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा,नड्डा बोले- देश को अस्थिर करना...

BJP ने निकाली लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा,नड्डा बोले- देश को अस्थिर करना चाहती है कांग्रेस

भोपाल: राजधानी भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के लिए बुधवार सुबह से ही लोग सभा स्थल अटल पथ पर जुटे। पदयात्रा सभा के बाद रोशनपुरा चौराहे तक निकाली गई। मंच पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे।

थर्ड जेंडर समुदाय के लोग और मुस्लिम महिलाएं भी बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल हैं। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक लिखे बैनर लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद बैनर एक तरफ रख दिए गए। भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया है।

नड्डा बोले- कांग्रेस समझ चुकी है जनता 25 सालों तक सत्ता में नहीं आने देगी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस समझ चुकी है कि जनता उसे आने वाले 20-30 साल तक सत्ता में आने का मौका नहीं देने वाली। इसलिए वह चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही है। नड्डा ने राहुल गांधी की राजनीति को ‘हिट एंड रन’ बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी के आरोप लगाए गए, लेकिन जब चुनाव आयोग ने हलफनामे के साथ सबूत मांगे तो कांग्रेस पीछे हट गई।

‘EVM पर सवाल उठाने की जगह आत्मचिंतन करें राहुल’

नड्डा ने ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम हैक करने की चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता सामने नहीं आया। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि ईवीएम और बैलेट पेपर पर सवाल उठाने के बजाय आत्मचिंतन करें।

हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर कसा तंज 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस आज तक कोई सबूत नहीं दे पाए। कर्नाटक में भी आरोप लगाने के 477 दिन बाद तक जवाब नहीं दिया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के सहयोग से भारत को अस्थिर करने का काम कर रही है। इसी अराजकता के विरोध में भोपाल और आसपास के नागरिकों के साथ विभिन्न समाजों के लोग पदयात्रा में शामिल हुए हैं।

सीएम बोले- कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का अपमान किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। जब-जब न्यायालय ने कांग्रेस के खिलाफ फैसला दिया, पार्टी ने न्यायाधीशों और न्यायालय का अपमान किया। आपातकाल इसका गवाह है।

‘मोदी दिलों पर राज करने वाले नेता’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में सत्ता चलाई, लेकिन अब सत्ता नहीं मिल रही तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। मोदी जनता के बीच रहने वाले और उसके दिलों पर राज करने वाले नेता हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन