Friday, November 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकलेक्टर ने किरनापुर क्षेत्र का किया दौरा, प्रस्तावित विकास कार्यों का लिया...

कलेक्टर ने किरनापुर क्षेत्र का किया दौरा, प्रस्तावित विकास कार्यों का लिया जायजा

बालाघाट: कलेक्टर ने किरनापुर विकासखंड के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम मेंढरा, भक्कूटोला, साकरीटोला एवं सिरका का भ्रमण कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम बोरवन में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मलय जैन ने ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव भी मौजूद रहे।

आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण आहार की जानकारी ली

कलेक्टर सिंह ने ग्राम मेंढरा के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों, टीकाकरण एवं पोषण आहार वितरण की जानकारी ली। केंद्र की व्यवस्थाएं एवं कार्यकर्ता का कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र में बर्तन, बच्चों की ऊंचाई मापने की मशीन एवं खिलौने उपलब्ध कराने तथा भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित करने की बात भी कही। चारों गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार के लिए उन्हें हैदराबाद एवं नागपुर जाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि वीबी-जीराम जी योजना के तहत प्रत्येक जॉब कार्डधारी को वर्ष में कम से कम 150 दिनों का रोजगार गांव में ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 330 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलने से ग्रामीणों को रोजगार के लिए परिवार छोड़कर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

कलेक्टर ने स्टॉप डेम बनाने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने गांवों में नालों एवं नदियों के पानी को रोकने के लिए बड़ी संख्या में स्टॉप डेम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पक्की सड़कों के साथ पुल-पुलियों पर बॉक्स कल्वर्ट एवं जल संरक्षण की संरचनाएं बनाई जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

कलेक्टर ने ग्रामीणों को पशुपालन, बकरीपालन एवं मुगीर्पालन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ने पर गांव को मिल्क रूट से जोड़ा जाएगा। शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण लेकर व्यवसाय शुरू करने तथा महिलाओं को आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों से जुड़कर सिलाई, कढ़ाई, दोना-पत्तल एवं झाड़ू निर्माण जैसी गतिविधियां अपनाने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें: वार्ड 3, 9 और 10 में गंदगी का अंबार, नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

शौचालय न होने पर सरपंच सचिव को निर्माण के दिए निर्देश

ग्राम भक्कूटोला के आंगनवाड़ी केंद्र में 24 बच्चे दर्ज पाए गए, जिनमें 2 बच्चे एसएएम एवं 4 बच्चे एमएएम श्रेणी के हैं। एमएएम श्रेणी के बच्चों का एनआरसी में उपचार कराया जा चुका है। केंद्र में शौचालय नहीं होने पर कलेक्टर ने सरपंच एवं सचिव को निर्माण कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों द्वारा नाले से जमीन कटाव की शिकायत पर रिटेनिंग वॉल का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। वहीं बिजली के कम वोल्टेज एवं बंद नलजल योजना की समस्या का शीघ्र निराकरण करने तथा योजना में बिजली कनेक्शन लेकर उसे चालू कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन