Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में आयुष चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, नीलम पार्क में...

भोपाल में आयुष चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, नीलम पार्क में जुटे प्रदेशभर के कर्मचारी; बोले- अब जिलों में करेंगे आंदोलन

भोपाल: कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले मध्य प्रदेश के कोविड योद्धाओं ने एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें दोबारा नौकरी पर रखे। इसी मांग को लेकर बुधवार को प्रदेशभर से कोविड योद्धा भोपाल के नीलम पार्क में जुटे और प्रदर्शन किया।

आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महामारी के मुश्किल दौर में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं, लेकिन बाद में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। अब वे दोबारा रोजगार देने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाया जाएगा।

रोजगार सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग 

भोपाल में बुधवार को पूरे प्रदेश से सैकड़ों आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल कर्मचारी इकट्‌ठा हुए हैं। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से ही वे आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने कोविड काल में सेवाएं देने वाले अस्थायी कर्मचारियों की बहाली और रोजगार सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग रखी। संघ के मुताबिक, सरकार ने इस मामले में विचार करने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही है।

अब CMHO कार्यालयों पर प्रदर्शन

संघ का कहना है कि NHM ने 11 नवंबर को सभी जिलों के CMHO को पत्र जारी कर तीन दिन में कोविड कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी, लेकिन कई जिलों से अब तक जानकारी नहीं पहुंची। अब कोविड योद्धा जिला स्तर पर CMHO कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर लंबित जानकारी भोपाल भेजने की मांग करेंगे।

ये भी पढ़ें: आंवला नवमी पर मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव, रणजीत हनुमान में 75 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारा; 101 मंदिरों में पहुंचेगा प्रसाद

महिलाएं भी छोटे बच्चों के साथ धरने में शामिल हो रही

प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी ने बताया कि अब महिलाएं भी छोटे बच्चों के साथ धरने में शामिल हो रही हैं। आंदोलनकारी नीलम पार्क में ही सामूहिक रूप से भोजन तैयार करेंगे और साथ रहकर संघर्ष जारी रखेंगे। आंदोलन के दौरान कोविड योद्धाओं ने 31 यूनिट रक्तदान भी किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन