Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में किसानों के मुद्दों पर सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर-कारों से पहुंचेंगे...

भोपाल में किसानों के मुद्दों पर सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर-कारों से पहुंचेंगे किसान; CM और केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास का करेंगे घेराव

भोपाल: मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने भोपाल में प्रदर्शन शुरू किया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से किसान ट्रैक्टर और कारों के जरिए भोपाल पहुंच रहे हैं।

प्रदर्शन में करीब 500 ट्रैक्टर लाने का दावा 

समाजवादी पार्टी ने इस प्रदर्शन में करीब 500 ट्रैक्टर लाने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि किसानों की समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास का घेराव करने की भी योजना है।

पुलिस ने बनाई रणनीति

 उधर, पुलिस ने जयप्रकाश जिला अस्पताल के पास बैरीकेटिंग कर किसानों और सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की रणनीति बना ली है। सपा ने इस कार्यक्रम को ‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ नाम दिया है। रैली से पहले तुलसी नगर में जेपी अस्पताल के सामने स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर सभा होगी।

इसके बाद किसान और पार्टी कार्यकर्ता पैदल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने जाएंगे।

ये भी पढ़ें: भोपाल में आयुष चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, नीलम पार्क में जुटे प्रदेशभर के कर्मचारी; बोले- अब जिलों में करेंगे आंदोलन

किसान खाद और अपनी उपज के उचित दाम के लिए परेशान

सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि सरकार किसानों और आम जनता से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रही है।

किसान खाद और अपनी उपज के उचित दाम के लिए परेशान हैं, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। सभा को प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह पटेल, सूफियान कुरैशी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। किसान भी मंच से अपनी समस्याएं रखेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन