Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन रेलवे स्टेशन पर 5 दिन में तीसरा लावारिस बच्चा मिला, पहले...

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 5 दिन में तीसरा लावारिस बच्चा मिला, पहले महिला छोड़ गई थी 2 मासूम

उज्जैन: रेलवे स्टेशन से बच्चों को लावारिस छोड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को एक महिला अपने बच्चे को प्लेटफॉर्म पर छोड़कर चली गई। इसके बाद वह अपने दो अन्य बच्चों को लेकर नर्मदा ट्रेन में सवार हो गई।

इस घटना से पहले 14 नवंबर को भी एक महिला छह महीने के मासूम बालक और डेढ़ साल की बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चली गई थी।

पांच दिनों के भीतर तीन बच्चों के स्टेशन पर मिलने से मामला गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस बच्चों के परिजनों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पांच दिन में दो महिलाएं तीन बच्चों को स्टेशन पर छोड़ चुकी हैं। इनमें से 14 नवंबर को मिले दोनों बच्चों की मां का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और बाल कल्याण समिति बच्चों के माता-पिता और परिजनों की तलाश कर रही हैं।

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर मातृछाया संस्था पहुंचाया

आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के अनुसार, 17 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे एक महिला प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर तीन बच्चों के साथ दिखाई दी थी। कुछ देर बाद वह दो बच्चों को लेकर नर्मदा ट्रेन में सवार हो गई, जबकि एक बच्चा प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर मातृछाया संस्था पहुंचाया।

 मातृछाया पहुंचे तीन बच्चे

मातृछाया के मनीष बैरागी ने बताया कि 13 से 18 नवंबर के बीच संस्था में तीन बच्चे पहुंचे हैं। तीनों को जीआरपी थाने के माध्यम से बाल कल्याण समिति के आदेश पर संस्था में प्रवेश दिलाया गया है। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित हैं। संस्था में उनकी देखभाल की जा रही है।

तीनों बच्चों के माता-पिता और परिजनों का पता लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने ASP सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के दिए निर्देश

मातृछाया के बाहर लगाया पालना

मातृछाया के मनीष बैरागी ने बताया कि संस्था के बाहर एक पालना लगाया गया है। इसके पास ही एक घंटी भी लगाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनाथ या लावारिस नवजात शिशु को सड़क, कचरे के ढेर या नाले में न फेंकें। ऐसे बच्चों को नुकसान पहुंचने के साथ ही कुत्तों और अन्य जानवरों से भी खतरा रहता है।

यदि किसी को ऐसा नवजात मिलता है, तो उसे मातृछाया के बाहर लगे पालने में सुरक्षित छोड़ सकते हैं और पास लगी घंटी बजाकर संस्था को सूचना दे सकते हैं। संस्था बच्चे की सुरक्षित देखभाल करेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन