भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सिवनी वायरल वीडियो मामले में ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम डॉ यादव ने सिवनी के वायरल वीडियो मामले में संदिग्ध आचरण के चलते 6 पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित करते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है तथा कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी

