Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि: दिलीप कुमार को देखकर बने अभिनेता, पहली फिल्म...

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि: दिलीप कुमार को देखकर बने अभिनेता, पहली फिल्म के लिए मिले थे सिर्फ 51 रुपए

मुंबई: हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की आज पहली पुण्यतिथि है।13 साल की उम्र में दिलीप कुमार को देखकर धर्मेंद्र ने अभिनेता बनने का सपना देखा था। पंजाब के एक छोटे से गांव से शुरू हुआ उनका सफर बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों तक पहुंचा।

पहली फिल्म के लिए धर्मेंद्र को सिर्फ 51 रुपए मिले थे

पहली फिल्म के लिए धर्मेंद्र को सिर्फ 51 रुपए मिले थे। यह फीस तीन निर्माताओं ने मिलकर चुकाई थी।संघर्ष से सफलता तक का उनका सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना।24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए। 300 से ज्यादा फिल्मों और यादगार किरदारों के जरिए वह आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा हैं।

 धर्मेंद्र को बचपन से ही फिल्मों से लगाव था

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। उनके पिता केवल कृष्ण सिंह देओल स्कूल में शिक्षक थे। उनका बचपन गांव में बीता और फिल्मों के प्रति लगाव बचपन से ही था।

करीब 13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘शहीद’ देखी थी। दिलीप कुमार को देखकर वह इतने प्रभावित हुए कि अभिनेता बनने का सपना देखने लगे और फिल्मों में आने की ठान ली।

दिलीप कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा दिलीप कुमार से जुड़ा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र 1952 में पहली बार मुंबई आए थे। दिलीप कुमार से मिलने के लिए वह इतने उत्साहित थे कि सीधे उनके घर पहुंच गए। वहां सुरक्षा गार्ड नहीं था, इसलिए घर के अंदर चले गए।

वह दिलीप कुमार के बेडरूम तक पहुंच गए, जहां अभिनेता सो रहे थे। उनकी नींद खुली तो धर्मेंद्र घबरा गए और भाग निकले। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि किसी की निजी जिंदगी में इस तरह दाखिल होना गलत था।

ये भी पढ़ें: शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी: सरकार से दिल्ली से ढाका तक सरकारी विमान भेजने की मांग

 अल्लाह मुझे ऐसा ही बनाया होता तो क्या जाता?

1997 के 42वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड दिलीप कुमार ने उन्हें दिया था। धर्मेंद्र की पर्सनालिटी से प्रभावित दिलीप कुमार ने शो के दौरान कहा था- जब मैंने पहली बार धरम को देखा था तो देखते ही मेरे दिल में उमंग पैदा हुई, अल्लाह मुझे ऐसा ही बनाया होता तो क्या जाता?

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन