Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी: सरकार से...

शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी: सरकार से दिल्ली से ढाका तक सरकारी विमान भेजने की मांग

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने की तारीख बता दी है। हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार से सरकारी विमान भेजने की मांग की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार, शेख हसीना दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक सरकारी एयरलाइन बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट से सफर करना चाहती हैं।

16 दिसंबर बांग्लादेश का विजय दिवस है

खास बात यह है कि 16 दिसंबर बांग्लादेश का विजय दिवस है। इसी दिन 1971 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान से आजादी हासिल की थी।हालांकि, शेख हसीना की वापसी की मांग पर बांग्लादेश सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी

16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मुक्ति वाहिनी बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों का संगठन था।

ये भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर अब गाड़ी का इंश्योरेंस होगा चेक: बीमा नहीं मिलने पर मोबाइल पर आएगा रिन्यूअल का SM

वापसी का इंतजाम सरकार को करना चाहिए

हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने यह भी कहा कि 5 अगस्त 2024 को हसीना को जिस बांग्लादेशी विमान से भारत लाया गया था, अब उसी तरह उनकी वापसी का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए।

हसीना को संविधान के खिलाफ देश से बाहर भेजा गया था। ऐसे में अब उन्हें वापस लाना सरकार की जिम्मेदारी है।

हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव पहले से बढ़ा हुआ है। उनकी पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने नए पासपोर्ट और दूसरे जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आवेदन किया था। हालांकि रहमान सरकार ने उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: न्यूरालिंक को टक्कर देगा चीन, ब्रेन-कंप्यूटर तकनीक में 250 कंपनियां सक्रिय

5 अगस्त 2024 को देश छोड़कर भारत आई थीं हसीना

बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।

छात्रों ने इसका विरोध किया। उनकी मांग थी कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे।

इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे आंदोलन पूरे देश में फैल गया। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी।

5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना सैन्य विमान से भारत आ गईं। तब से वह भारत में रह रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन