विदिशा: गुलाबगंज सांची में मंगलवार को आयोजित संभागीय (जोनल) स्तर की सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में वर्ल्ड वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल (CBSE) गुलाबगंज की होनहार खिलाड़ी परिधि चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है। विदिशा जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए परिधि की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
परिधि ने बेहतरीन खेल कौशल का दिया परिचय
प्रतियोगिता के दौरान परिधि ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, फुर्ती और शानदार रेडिंग व डिफेंस के दम पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विदिशा टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने कड़े मुकाबलों में अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और रजत पदक हासिल कर विद्यालय एवं गुलाबगंज नगर का नाम रोशन किया।
ये भी पढे़ं: लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान हादसे का मॉक ड्रिल, दमकल-एंबुलेंस दौड़ीं; 250 जवानों ने किया रेस्क्यू अभ्यास
स्कूल प्रबंधन ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
परिधि की इस ऐतिहासिक सफलता पर वर्ल्ड वे स्कूल के चैयरमैंन मजहर अली जाफरी, डायरेक्टर दानिश अली जाफरी, प्राचार्य अजय कुमार दास स्कूल प्रबंधन समिति, समस्त शिक्षकगण एवं टीम के कोच विकास उमरे ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि परिधि की यह जीत अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

