Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत;...

राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत; CM भजनलाल के गृह जिले में भी BJP हारी

जयपुर:राजस्थान में जिला परिषद चेयरमैन के चुनाव में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका दिया है। 25 नवंबर को घोषित 37 जिला परिषदों के नतीजों में कांग्रेस ने 24 जिलों में चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को सिर्फ 10 जिलों में सफलता मिली। दो जिलों में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और एक जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी विजयी रहे। एक सीट पर लॉटरी के जरिए भाजपा को जीत मिली।

चुनाव का सबसे चौंकाने वाला नतीजा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर से आया। यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की रेणु बाला जिला परिषद चेयरमैन चुनी गईं। मतदान में कांग्रेस को 17 और भाजपा को 14 वोट मिले। मुख्यमंत्री के गृह जिले में मिली इस हार को भाजपा के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

कई जिलों में भाजपा को मिली जीत

भाजपा ने झालावाड़, बालोतरा, चूरू, प्रतापगढ़ और अजमेर समेत 10 जिलों में जीत दर्ज की। झालावाड़ में वर्षा झाला, बालोतरा में सुशीला भील, चूरू में कनिका सिंह राठौड़, प्रतापगढ़ में हकरी मीणा और अजमेर में पूजा भंसाली जिला प्रमुख चुनी गईं।

गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना

चुनाव परिणामों पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों में हार के बाद जनता में आक्रोश है। मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं को हार स्वीकार करनी चाहिए थी। गहलोत ने कहा कि हार के बाद जनता के सामने सिर झुकाकर अपनी पराजय स्वीकार करनी चाहिए, लेकिन भाजपा नेताओं का अहंकार अब तक नहीं गया है।

यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने 9 साल बाद छोड़ा पद, IPO पर भी ब्रेक

26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव

जिला प्रमुखों के चुनाव के बाद अब 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख के लिए मतदान होगा। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चुनाव संबंधित जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य अपने बीच से करते हैं। मतदान में शामिल होने वाले सदस्यों को चुनाव प्रमाण पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन