Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरतलाम में बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने किया पिंडदान,...

रतलाम में बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने किया पिंडदान, 200 लोगों को भोज दिया

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अनोखा कदम उठाया। बेटी ने परिवार की मर्जी के बिना प्रेमी से शादी कर ली तो पिता ने उसे जीवित रहते ही मृत मानने का फैसला कर लिया। इसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बेटी की आत्मा की शांति के लिए गोरनी का आयोजन किया। इसमें करीब 200 से 250 लोगों को बुलाया गया और धार्मिक रस्में निभाई गईं।

दरअसल, मोना प्रजापत की शादी परिवार ने 3 दिसंबर को तय की थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। सजावट और रोशनी के साथ शहनाई बजने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही मोना ने अपने प्रेमी दीपक धाकड़ के साथ घर से जाकर प्रेम विवाह कर लिया। बेटी के इस फैसले से पिता नाराज हो गए।

स्टांप पेपर पर लिखकर रिश्ते खत्म करने का ऐलान

पिता ने मोना और उसके पति दीपक धाकड़ से सभी पारिवारिक रिश्ते खत्म करने की घोषणा भी की। इसके लिए बाकायदा स्टांप पेपर पर लिखित दस्तावेज तैयार कराया गया। पिता का कहना है कि अब दोनों से परिवार का कोई संबंध नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत; CM भजनलाल के गृह जिले में भी BJP हारी

पिता बोले- युवाओं को संदेश देना चाहते हैं

पिता ने बताया कि इस आयोजन के जरिए वह समाज और युवाओं को संदेश देना चाहते हैं। उनका कहना है कि बच्चों को अपने माता-पिता की भावनाओं और परिवार के आदर्शों का सम्मान करना चाहिए। परिवार की इच्छा के विपरीत उठाए गए कदम से माता-पिता को दुख पहुंचता है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बेटी को मृत मानकर गोरनी का आयोजन किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन