Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनाबालिग पत्नी के गर्भवती होने पर बालिग पति गिरफ्तार, 5 पर पॉक्सो...

नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने पर बालिग पति गिरफ्तार, 5 पर पॉक्सो और बाल विवाह का केस

बेगमगंज: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बालिग पति सहित 5 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अस्पताल में जांच के दौरान हुआ खुलासा

17 वर्षीय युवती सरकारी अस्पताल में जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे 6 माह का गर्भ पाए जाने पर सुल्तानगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

दस्तावेजों में सामने आई नाबालिग की उम्र

एसडीओपी आशुतोष त्यागी ने बताया कि सीबीएमओ डॉ. अरुण कुमार मिश्रा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की। जांच में नाबालिग की जन्मतिथि 15 मई 2009 सामने आई। पीड़िता के बयानों के आधार पर पता चला कि 12 मई 2026 को उसका बाल विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों से 26 वर्षीय कल्याण सिंह आदिवासी के साथ कराया गया था।

यह भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल में तोड़फोड़ पर CM को जीतू पटवारी का पत्र, पीड़ितों को राहत और भू-माफिया की जांच की मांग

माता-पिता और सास-ससुर भी आरोपी

मामले में नाबालिग के माता-पिता और सास-ससुर की भूमिका भी सामने आने पर उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने पति कल्याण सिंह आदिवासी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन