लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुराई को खत्म करने के लिए तत्पर रहते है। योगी सरकार ने अवैध रूप से नकली और नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली औषधि के भंडारण, क्रय-विक्रय अथवा आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर व्हाट्सप्प नंबर 8756128434 भी जारी किया।
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी करते हुए लाखों रुपये की अवैध नशीली दवाएं जब्त की। इसके साथ ही प्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सिरप, नकली नॉरकोटिक दवाओं और साइकोट्रॉपिक दवाओं के अवैध स्टॉक पर भी बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई है। इस अभियान के तहत लाखों की अवैध दवाएं अब तक सीज की जा चुकी हैं।
बता दें इस दौरान 128 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें सबसे अधिक वाराणसी में 38, जौनपुर में 16, कानपुर नगर में 8, गाजीपुर में 6 और लखीमपुर खीरी-लखनऊ में 4-4 एफआईआर दर्ज की गई।


