गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से रिश्तों को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के प्यार में युवक इस कदर पागल हुआ कि उसकी खुशी के लिए मुहबोली बुआ और उसकी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। युवक के सर पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि इश्क में पागल युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज उतारने और प्यार की खुशी के लिए भरोसे और इंसानियत दोनों का खून कर दिया। इस घटना के बाद शहर भर में दहशत का माहौल है।
एक कहावत बढ़ी ही मशहूर है कि इश्क आग का दरिया है और इसे फांदकर जाना है। यह गोरखपुर से आए डबल मर्डर मामले ने इंसानियत को शर्मशार कर भरोसे को झकजोर दिया है। दरअसल, गोरखपुर के घोसीपुरवा क्षेत्र की 23 नंबर गली में 75 वर्षीय शांति जायसवाल और उसकी बेटी 50 वर्षीय विमला जायसवाल को रजत नामक युवक ने बेरहमी से हथौड़े से हमला कर मौत के घाट उतारा और घर में रखे गहने और नगदी लेकर फरार हो गया। इस जघन्य हत्याकांड से पर्दा 13 दिन बाद उठा।
आरोपी को मृतक मानती थी भतीजा
गोरखपुर के घोसीपुरवा क्षेत्र में 23 नवंबर की दरमयानी रात में जिस 75 वर्षीय शांति जायसवाल और उनकी 50 वर्षीय बेटी विमला जायसवाल आरोपी की मुंहबोली बुआ की बेरहमी से हत्या हुई है । उसका असली गुनहगार नजदीक ही रहने वाला युवक रजत है।
लूट के इरादे से की हत्या
घर में पुरुष ना होने के कारण रजत कई सालों से वहां आता-जाता था. वह विमला को बुआ कहकर बुलाता और विमला भी उसे भतीजे जैसा मानती थीं। इसी बीच दोनों साथ बैठकर शराब पीने लगे। विमला, रजत पर इतना भरोसा करती थीं कि नशे में उसे घर की हर छोटी-बड़ी जानकारी दे दी जो हत्या की मुख्य बजह बनी।
गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज उतारने उठाया खौफनाक कदम
रजत की जिंदगी में एक लड़की आती है, लेकिन वह रजत से प्यार तो करती थी किंतु खुश नहीं थी। रजत को जब पता चलता कि उसकी प्रेमिका के पिता कर्ज में डूबे हैं, जिसकी बजस से वह खुश नहीं है, उसे खुश करने के लिए पैसे का इंतजाम करने की जुगत में विमला के घर सें कीमती सामान और नकदी चुराने की योजना बनाई और डबल मर्डर की खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।
सीसीटीवी ने खोले राज
घटना की रात रजत शराब लेकर विमला के घर पहुंचा, योजना थी कि विमला को नशे में करके चोरी करेगा। लेकिन जब नशा कम हुआ तो उसने हथौड़ा उठाया और विमला पर हमला कर दिया, दूसरी ओर शोर सुनकर विमला की मां शांति जायसवाल कमरे से आवाज लगाती हैं, रजत वहां भी पहुंच जाता है और उन्हे भी हथौड़े से मौत के घाट उतार देता है। इसके बाद वह घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो जाता है।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें रजत घर में आते-जाते दिख गया। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।


