Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकथावाचक निधि सारस्वत भाजपा नेता चिराग उपाध्याय से रचाएंगी सात फेरे

कथावाचक निधि सारस्वत भाजपा नेता चिराग उपाध्याय से रचाएंगी सात फेरे

गाजियाबादवृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के बाद अब मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत सात फेरे लेने जा रही हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचक निधि सारस्वत आज गाजियाबाद में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। शादी की सभी रस्में गाजियाबाद स्थित वेदांता फार्म हाउस में संपन्न होंगी। इससे पहले रविवार को चिराग उपाध्याय के गाजियाबाद स्थित आवास पर हल्दी की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई। इस दौरान निधि सारस्वत पिंक और ब्लू कलर के आकर्षक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि दूल्हा चिराग उपाध्याय कोर्ट पैंट और कुर्ते में नजर आए।
निधि और चिराग की पहली मुलाकात
इनकी पहली मुलाकात 5 साल पहले अलीगढ़ में एक ब्राह्मण समाज के धार्मिक कार्यक्रम में हुई थी। चिराग की अध्यात्म में गहरी रुचि के कारण दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और अब यही दोस्ती जीवनसाथी के पवित्र बंधन में बदलने जा रही है। निधि सारस्वत मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि चिराग उपाध्याय हाथरस के निवासी हैं। शादी में दोनों परिवारों के साथ-साथ राजनीतिक और धार्मिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन