टाइगर श्रॉफ और परेश रावल की मौजूदगी में आधुनिक कार्डियक केयर सेंटर का शुभारंभ

शेयर करे

मुंबई। बिले पार्ले में स्थित एडवांस्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक टर्शियरी कार्डियक केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सेंटर का उद्घाटन किया, जबकि वरिष्ठ अभिनेता परेश रावल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. जिगिशा देसाई, सीईओ डॉ. आशीष गोखले, मिस्टर अमान और अन्य कई गणमान्य अतिथियों ने इस समारोह में शिरकत की।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

नए कार्डियक केयर सेंटर में अत्याधुनिक जांच उपकरण, हाई–टेक कैथ लैब और विशेष कार्डियक ICU की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही हार्ट रोगों की जांच, उपचार और रिकवरी की सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलने लगेंगी। यहा पर अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट, कुशल सर्जन और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की टीम मरीजों को विश्वस्तरीय और सुरक्षित इलाज प्रदान करेगी।

उद्घाटन के मौके पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि- वे कार्डियक केयर के क्षेत्र में और भी मजबूत सेवाएं देने और मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम करते रहेंगे।

टाइगर श्रॉफ ने क्या कहा

टाइगर श्रॉफ ने हॉस्पिटल को लेकर कहा कि- एडवांस्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कार्डियक केयर के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठाया है। साथ ही उन्होने पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी।