लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत पहुंचे: 4 शहर घूमकर तेंदुलकर, शाहरुख और पीएम मोदी से मिलेंगे; सुनील छेत्री के साथ फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे

शेयर करे
कोलकाता, फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत पहुंच गए हैं। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने आज  कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कदम रखा। उनके साथ उनके इंटर मियामी टीममेट लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। मेसी का ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ आज से शुरू हो गया है, जो तीन दिनों में चार शहरों – कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली को कवर करेगा।देर रात करीब 1:30 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचते ही हजारों प्रशंसकों ने मेसी का जोरदार स्वागत किया। ठंड की परवाह न करते हुए फैंस अर्जेंटीना के झंडे लहराते और नारे लगाते नजर आए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेसी को विशेष रास्ते से होटल ले जाया गया। यह मेसी की 2011 के बाद भारत की दूसरी यात्रा है, जब उन्होंने कोलकाता में अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच फ्रेंडली मैच खेला था।
टूर का पूरा शेड्यूल

‘GOAT इंडिया टूर 2025’ फुटबॉल, मनोरंजन और युवा विकास का मिश्रण है।बता दें कि मेसी UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं।सुबह मीट-एंड-ग्रीट सेशन, 70 फीट ऊंची मेसी की मूर्ति का वर्चुअल अनावरण। साल्ट लेक स्टेडियम (युवा भारती क्रीड़ांगन) में कार्यक्रम, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मुलाकात संभावित है।  शाम को हैदराबाद के लिए प्रस्थान।

13 दिसंबर (शाम): हैदराबाद
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एग्जिबिशन मैच, युवा खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल क्लिनिक और म्यूजिकल कॉन्सर्ट।
मेसी आज  कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पहुचे थे, लेकिन  मेसी सिर्फ़ 5 मिनट रुके। इस दौरान भीड़ जब मेसी को अच्छे से नहीं देख पाई तो भीड़ में गुस्सा फूट पड़ा। , गुस्साई भीड़ ने स्टेडियम में बॉटल फेंका और पोस्टर्स भी फाड़े,  जिसके बाद पुलिस प्रशासन और आयोजकों ने हालात को नियंत्रित किया।

14 दिसंबर: मुंबई
क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल मैच, चैरिटी फैशन शो और सेलिब्रिटी इवेंट्स। सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री और अन्य हस्तियों से मुलाकात की उम्मीद। वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम।

15 दिसंबर: नई दिल्ली
अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम, मिनर्वा अकादमी के युवा खिलाड़ियों का सम्मान। टूर का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ होगा।
यह टूर भारतीय फुटबॉल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने का बड़ा अवसर है। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं, जबकि कुछ इवेंट्स का लाइव स्ट्रीमिंग भी होगा।