भोपाल। देश में आभूषणां के प्रति महिलाओं का आकर्षण काफी पुरान तो है ही साथ ही यह समृद्धि के प्रतीक भी माने जाते रहे हैं। लेकिन पिछले एक साल से चांदी और सोने के दामों में जो उछाल आया है वह सोच से काफी परे है। जहां सोना विगत दिसंबर माह से डेढ़ गुना दाम पर बिक रहा है तो चांदी ने भी अब तक के सर्वोत्तम दाम 2 लाख रुपय प्रतिकिलो तक पहुंचने का रिकार्ड बना लिया है।
राजधानी भोपाल के सराफा में सोने के भाव में 320 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है तो वहीं चांदी 6430 रुपए की तेजी देखी गई है।
ताजा भाव इस प्रकार हैं
24 कैरेट सोने के दाम- 134,210 रुपए/10 ग्राम
पिछला भाव 134,530 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
203,810 रुपए प्रति 1 किलो
पिछला भाव 197,470 रुपए प्रति किलो
6 हजार से अधिक भागी चांदी
पिछले दिनों के मुकाबले चांदी के भाव में अचानक से 6,380 रुपए महंगी हो गई। वहीं सोने के दामों में गिरावट हुई है। सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है। जिसके बाद सोना 380 रुपए सस्ता हुआ है।
कैसे करें असली और नकली की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें।
चांदी की चमक हुई तीखी, दो लाख के रिकार्ड स्तर पर पहुंचे दाम


