कोयंबटूर। क्या कभी सोचा है कि कोई पत्नी अपने पति को अय्याशी की सजा इतनी वीभत्स और भीषण दे सकती है? कि पति का प्राइवेट पार्ट इसलिए काट दिया कि वह कई महिलाओं के साथ अवैद्ध संबंध रखता था। जी हां कोयंबटूर से एक मामला ऐसा सामने आया है जिसने समाज को झकझोर दिया।
अलग-अलग महिलाओं के साथ पति को भारी पड़ गया, इसकी जानकारी पत्नी को लगी तो उसने कठोर कदम उठाते हुए अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट लिया। पति को कई महिलाओं से संबंध रखने पर पत्नी ने पति को चेतावनी दी थी। इसी बीच, पति को घर पर किसी दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने नशे में धुत्त अचेत अवस्था के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
असम का रहने वाला है पीड़ित
असम का रहने वाला बिदान हजारिका (33) कोयंबटूर में प्लंबर का काम करता था। उसकी पत्नी का नाम जिंती है। यह दम्पत्ति कोयंबटूर के गणपति इलाके में रह रही थी। बिदान के कई उत्तर भारतीय महिलाओं से संबंध थे। वह अक्सर उनसे वीडियो कॉल पर बात करता था और उनके साथ अय्याशी भी करता था।
जब पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसने पति को समझाया। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इन सबके बावजूद, बिदान हजारिका महिलाओं से मिलता-जुलता और बातें करता रहा। हाल ही में, जब जिंती घर से बाहर गई थी, तो बिदान एक युवती को घर ले आया। जब पत्नी घर लौटी तो पति को बिस्तर पर किसी और के साथ देखकर हैरान रह गई।
गुस्से से आग-बबूला पत्नी जिंती की पति से खूब बहस हुई। इसके बाद बिदान ने उसे वापस असम चले जाने की धमकी दी। जिंती ने फैसला किया कि वह अपने पति को सबक सिखाएगी। इसी बीच, काम से घर लौटा बिदान नशे में धुत होकर सो रहा था।
अय्याश पति को पत्नी ने दी अवमानवीय सजा, काटा प्राइवेट पार्ट


