Thursday, July 30, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमहाराष्ट्र‘टॉक्सिक’ में यश का लुक देख फैंस हुए क्रेजी, रिलीज से पहले...

‘टॉक्सिक’ में यश का लुक देख फैंस हुए क्रेजी, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज

मुंबईकन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपना 40वें बर्थडे मनाया। इस बार उन्होंने फैंस मीट कैंसिल कर दी है। जिसको लेकर उनका कहना है कि- वह अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के काम में बिजी हैं। लेकिन यश ने अपने फैंस को जन्मदिन पर टॉक्सिक फिल्म का टीचर गिफ्ट के रूप में दिया है। जिसको लेकर फैंस में काफी खुशी देखने के मिली है। बता दें कि यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यश का किलर लुक

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गुरुवार को सामने आए इस किलर लुक और दमदार एक्शन अंदाज को देखकर फैंस पूरी तरह फिदा हो गए हैं। यश के जन्मदिन पर मिले इस खास तोहफे के बाद यूजर्स उन्हें रिलीज से पहले ही “बॉक्स ऑफिस का असली धुरंधर” बता रहे हैं और रिकॉर्ड टूटने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। ‘टॉक्सिक’ में यश का स्टाइल, स्वैग और रफ-टफ अवतार चर्चा का विषय बना हुआ है।

टॉक्सिक में कई एक्ट्रेसेस आएंगी नजर

वहीं फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में कई बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आएगी। जिसमें से कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस की मौजूदगी ने फिल्म की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ को होगा मुकाबला

खास बात यह है कि 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली ‘टॉक्सिक’ की टक्कर सीधे ‘धुरंधर 2’ से होने वाली है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला तय माना जा रहा है। इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है, मेकर्स के अनुसार फिल्म ने 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन