बुरहानपुर में AIMIM पार्टी की हुई विशाल आम सभा, मप्र अध्यक्ष मोहसिन अली ने दिया बयान

शेयर करे

बुरहानपुर। हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी का महाराष्ट्र में हुए नगर निगमों के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन होने के बाद पार्टी ने पडोसी राज्य मध्यप्रदेश में अपनी बंजर पडी सियासी जमीन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत पार्टी ने महाराष्ट्र सीमावर्ती अल्पसंख्यक बाहुल्य बुरहानपुर जिले से की है।

बुरहानपुर में मोहसिन अली, मप्र अध्यक्ष AIMIM की अध्यक्षता में विशाल आमसभा की गई। जिसमें उन्होंने अपने बयान में कहा कि- नगर निगमों और स्थानीय निकाय के चुनाव में अच्छा रिजल्ट मिला है। इसमें उन उम्मीदवारों को मौका मिला है, जिनको कभी भी कोई सियासी मंच नहीं मिला है। आज उन नौजवानों को आगे बढ़ा कर उनको भारी बहुमतों से जिताया है। जिस तरह से महाराष्ट्र में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उसी तरह से पार्टी मप्र में भी अपना वर्चस्व कायम करेंगी।

इसी साथ ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा पार्टी को लेकर कहे गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि- पहले वे कांग्रेस की बुराई करते थे, फिर वे उसकी तारीफ करने लगे। वो मानसिक रूप से बीमार है।