Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमणिकर्णिका घाट निर्माण विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान- AI जनरेटेड...

मणिकर्णिका घाट निर्माण विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान- AI जनरेटेड वीडियो से मंदिर तोड़ने का दुष्प्रचार, कांग्रेस की साजिश

वाराणसी; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी पहुंचकर मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे AI जनरेटेड वीडियो और तस्वीरें पूरी तरह फर्जी हैं, जिनके जरिए मंदिरों को तोड़ने का झूठा दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।

सीएम योगी ने प्रेस वार्ता में कहा;

“कांग्रेस द्वारा AI जनरेटेड वीडियो बनाकर मंदिर को तोड़ने का दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है, जबकि हर व्यक्ति जानता है कि मणिकर्णिका में जो मंदिर हैं, वे वहां पर वैसे ही मौजूद हैं। यह काशी को बदनाम करने की साजिश है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित है।”

AI से बनी फर्जी इमेजेस वायरल;
मणिकर्णिका घाट (महाश्मशान) पर 15 नवंबर 2025 से श्मशान सुविधाओं को मजबूत करने और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया गया कि अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति और अन्य धार्मिक संरचनाएं तोड़ी जा रही हैं। इसके बाद कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा। लेकिन प्रशासन और सीएम योगी ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये AI से बनी फर्जी इमेजेस हैं, जिनका मकसद जनभावनाओं को भड़काना और विकास कार्य रोकना है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई;
वाराणसी पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। इनमें AI-जनरेटेड फर्जी तस्वीरें और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन