Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइश्क का खौफनाक खेल: लिव-इन पार्टनर ने छात्रा को बना दिया दिव्यांग,...

इश्क का खौफनाक खेल: लिव-इन पार्टनर ने छात्रा को बना दिया दिव्यांग, मां पहुंची पीएम के दरवाज़े

गुरुग्राम। एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत और प्रेम को शर्मसार कर दिया। जहां त्रिपुरा की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा, जो गुरुग्राम में रहकर BSc Biotech की पढ़ाई कर रही थी, उसके ही लिव-इन पार्टनर ने जो जुल्म ढाए, उन्हें सुनकर किसी का भी खून खौल उठे। आरोपी युवक ने न सिर्फ लड़की को बंदी बनाकर बेरहमी से पीटा, बल्कि उसके निजी अंगों पर भी खौफनाक अत्याचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, लड़की शायद अब कभी चल नहीं पाएगी और मां बनने की संभावना भी बेहद कम है।

ऑनलाइन डेटिंग ऐप से शुरू हुआ रिश्ता

जानकारी अनुसार, पीड़िता की मुलाकात आरोपी शिवम से सोशल मीडिया के जरिए हुई। बातचीत बढ़ी, रिश्ता गहरा हुआ और दोनों लिव-इन में रहने लगे। लेकिन प्यार के नाम पर भरोसा करने वाली इस छात्रा को नहीं पता था, कि उसी व्यक्ति की शक की आग उसके लिए जानलेवा साबित होगी।

 कई तरह से किया प्रताड़ित

बता दें पुलिस FIR में दर्ज आरोपों के मुताबिक, आरोपी शिवम ने पहले स्टील की बोतल से हमला किया, फिर लोहे की रॉड से बार-बार पीटा, बाद में सिर दीवार पर पटका, उसके बाद चाकू से कई वार किए और सबसे दिल दहला देने वाली बात सैनिटाइज़र डालकर उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया। पीड़िता पर इतना ज़ुल्म हुआ कि वह न हिल सकी, न किसी से मदद मांग सकी। जब उसने फोन खोजने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी छीन लिया।

जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता

वहीं लड़की की स्थिति बेहद गंभीर होने पर पहले गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता की मां ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि- मेरी बेटी सपने लेकर गई थी, अब जिंदगी बचाने की लड़ाई लड़ रही है। छात्रा की मां ने भावुक होकर कहा कि- उनकी बेटी बेहतर भविष्य के लिए गुरुग्राम गई थी, लेकिन वहां जो उसके साथ हुआ उसने पूरे परिवार को भीतर से तोड़ दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से गुहार लगाई है कि आरोपी को ऐसी सख्त सजा मिले कि कोई भी दोबारा ऐसी हिंसा करने की हिम्मत न कर सके।

आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अपनी पार्टनर पर शक करता था और इसी शक ने उसे वहशीपन की हद तक पहुंचा दिया। हरियाणा पुलिस लड़की के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन