Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsममता गुट का नया लोगो ‘फुटबॉल खिलाड़ी’: इसी चुनाव चिह्न के साथ...

ममता गुट का नया लोगो ‘फुटबॉल खिलाड़ी’: इसी चुनाव चिह्न के साथ उपचुनाव में उतरेगा गुट

कोलकाता: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने सोमवार को अपना नया लोगो जारी किया। इसमें फुटबॉल खेलते हुए खिलाड़ी को प्रमुखता से दिखाया गया है। चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनावों के लिए ममता गुट को यही चुनाव चिह्न आवंटित किया है।

नए लोगो में नीले बैकग्राउंड पर फुटबॉल खिलाड़ी का सिंबल है और उसके चारों ओर Mamata All India Trinamool Congress लिखा गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नए नाम और चुनाव चिह्न को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।

दोनों गुटों को मिले अलग नाम और सिंबल

तृणमूल कांग्रेस में पार्टी के नियंत्रण को लेकर विवाद के बाद चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को अंतरिम आदेश देते हुए पुराने All India Trinamool Congress नाम और Flowers and Grass चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगा दी थी। इसके बाद दोनों गुटों को अस्थायी नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

ममता बनर्जी के गुट को Mamata All India Trinamool Congress नाम के साथ फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न मिला है। वहीं विरोधी गुट को Democratic Trinamool Congress नाम और लिफाफा चुनाव चिह्न दिया गया है।

रेजीनगर में आमने-सामने होंगे दोनों गुट

नई चुनावी पहचान की अहम परीक्षा 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में होगी। रेजीनगर में तृणमूल के दोनों विरोधी गुटों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां मतदाताओं के सामने पुराने तृणमूल नाम और चुनाव चिह्न के बजाय नई पहचान होगी।

नंदीग्राम में स्थिति अलग है। ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: भोपाल में डंपर मालिकों का हल्ला बोल, 4 लाख की पेनाल्टी के खिलाफ 700 मालिकों ने दिया धरना

मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा

इस बीच ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। अदालत ने संकेत दिया कि विरोधी पक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

फिलहाल चुनाव आयोग का अंतरिम आदेश लागू है। ऐसे में चुनावी अभियान के लिए ममता गुट अपनी नई पहचान फुटबॉल खिलाड़ी को मतदाताओं के बीच पहुंचाने में जुट गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन