Sunday, October 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल के जवाहर चौक में होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन,...

भोपाल के जवाहर चौक में होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलेंगे

भोपाल: राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्थित जवाहर चौक दशहरा मैदान में इस वर्ष भी विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नागरिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित 67वें विजयदशमी महोत्सव में 60 फीट ऊंचे रावण के साथ 55-55 फीट ऊंचे कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए विशेष आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। रावण और मेघनाथ की आंखों से निकलने वाले आग के शोले दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे।

शाम 6 बजे शुरू होगा विजयदशमी महोत्सव

नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा। आयोजन में गुफा मंदिर के महंत श्री राम प्रवेश दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे।

इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, भोपाल चेंबर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल, आईसेक्ट के संतोष चौबे और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

रावण और मेघनाथ की आंखों से निकलेंगे आग के शोले

समिति के सचिव सचिन मनीष व्योहार, स्वागत अध्यक्ष वात्स्यायन सोनू भाभा और समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू ने बताया कि इस वर्ष आतिशबाजी को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जा रहा है। राघौगढ़ और भोपाल के कलाकार रंग-बिरंगी आतिशबाजी की प्रस्तुति देंगे।

पुतला दहन के दौरान रावण और मेघनाथ की आंखों से आग के शोले निकलेंगे। इसके अलावा आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखने को मिलेगी। आयोजन के दौरान देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों, चिकित्सकों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समिति की स्मारिका का विमोचन भी होगा।

महिलाओं और बच्चों के लिए अलग बैठक व्यवस्था

समिति के पदाधिकारियों ओपी खुराना, अशोक शर्मा, मंजू शुक्ला, कमल जैन, सुनील भायरे, ओपी सोनी, अजय अग्रवाल, नीतीश व्यौहार और अजय देवनानी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि इस बार महिलाओं और बच्चों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बेकाबू हाथी ने महावत को सूंड से उठाकर पटका, 200 लोग काबू करने में जुटे;पूरे इलाके की बिजली काटी गई

तैयारियों को लेकर दशहरा मैदान में बैठक

आयोजन की तैयारियों, आमंत्रण पत्र वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शाम 4:30 बजे दशहरा मैदान में बैठक रखी गई है। इसमें समिति के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू ने बताया कि कार्यक्रम में सभी नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। दर्शकों के बैठने की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगी। समिति ने लोगों से समय पर पहुंचकर विजयदशमी महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन