रीवा। यूजीसी के विरोध में पूरे देश के साथ साथ अब रीवा में भी बंद का आह्वान किया गया। सर्वण समाज के साथ साथ कई संगठनों ने सड़क पर उतर कर दुकानों को बंद कराया। संगठनों ने मांग करते हुए कहा है कि- इस कानून को रद्द किया जाए और सभी को एक समान देखा जाए। सभी को एक समान देखा जाये जातियों को आपस में न लड़ाए किसी के साथ कोई भेदभाव न किया जाए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी पर भले ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, लेकिन इसके बाद भी यूजीसी को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। यूजीसी के विरोध में सवर्ण और कई सामाजिक संगठनों ने रविवार को भारत बंद का आह्वान किया। इसी कड़ी में रीवा में भी कई संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया।
सूत्रों अनुसार संगठन के लोग सुबह से ही सड़कों पर उतर गए और बाजार में दुकानें बंद कराई। हालांकि इस दौरान सब कुछ शांतिपूर्वक रहा, किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो इसे देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

