Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्ली एनसीआरहरसूद : दलित युवती सुसाइड मामले में 'लव जिहाद' का केस दर्ज,...

हरसूद : दलित युवती सुसाइड मामले में ‘लव जिहाद’ का केस दर्ज, परिजनों ने थाने का घेराव किया।

खंडवा | अब्दुल वहीद खान

खंडवा के हरसूद में आज अनुसूचित जाति की एक युवती ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई और मुस्लिम लड़के के दबाव में आकर अपनी जान दे दी है

घटना से गुस्साए लोगों ने देर शाम को थाने का घेराव कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने अरबाज नाम के शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

जानकारी के मुताबिक, छनेरा के फोकटपुरा की नेहा (18) पिता मुकेश सावनेर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। समय पर इलाज नहीं मिला और युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन ने समाज के लोगों को एकजुट किया और अस्पताल से शव को ऑटो में रख थाने ले आए। इसके बाद थाने का घेराव करते हुए चक्काजाम कर दिया

परिजन बोले- मुस्लिम युवक प्रताड़ित कर रहा था परिजन का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला अरबाज शाह नाम का शख्स उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। बालिग हुई तो शादी के लिए लगातार दबाव बनाने लगा। मंगलवार रात को उसने बेटी के साथ मारपीट भी की।

परिजन थाने में शिकायत करने जाने लगे तो उन्हें रास्ते में रोक लिया। बुधवार सुबह वे थाने आए, इतनी देर में बेटी ने घर पर जहर पी लिया

हरसूद पुलिस ने लव जिहाद का मामला दर्ज किया हरसूद टीआई राजकुमार राठौर ने कहा- परिजन के बयान अनुसार आरोपी अरबाज शाह के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित एट्रोसिटी एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अड़े हुए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें सर्चिग में जुट गई हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन