Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबेगमगंज के पुलिसकर्मी पर सागर की महिला आरक्षक ने मारपीट और शोषण...

बेगमगंज के पुलिसकर्मी पर सागर की महिला आरक्षक ने मारपीट और शोषण का मामला दर्ज कराया

बेगमगंज: थाने में पदस्थ आरक्षक अजय राणा के खिलाफ सागर में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए गोपालगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला आरक्षक ने शिकायत में मारपीट, धमकी, जबरन घर में घुसने और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी से इनकार के बाद परेशान करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षक की पोस्टिंग पहले नरसिंहपुर में थी। इसी दौरान उसकी पहचान अजय राणा से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। महिला आरक्षक का आरोप है कि अजय उस पर शादी करने के लिए दबाव डालता था। उसने बताया कि वह माता-पिता की सहमति के बाद ही शादी करने की बात कहती थी, लेकिन परिजनों के इनकार के बाद अजय ने दूसरी जगह शादी कर ली।

रात में घर पहुंचकर गेट तोड़ने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 की रात करीब 3 से 4 बजे अजय राणा सागर स्थित महिला आरक्षक के किराए के मकान पर पहुंचा। महिला ने गेट नहीं खोला तो आरोपी ने कथित तौर पर गेट तोड़ दिया और घर में जबरन प्रवेश किया।

महिला आरक्षक का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह और गला दबाया, अश्लील हरकत की और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसने महिला का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसे चोट आई।

चाकू दिखाकर धमकाने और मोबाइल तोड़ने का आरोप

महिला आरक्षक ने आरोप लगाया कि अजय ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीनकर दीवार पर पटककर तोड़ दिया। शिकायत के अनुसार, बाहर किसी वाहन की आवाज सुनाई देने के बाद आरोपी वहां से चला गया। जाते समय उसने बात नहीं करने पर जान से खत्म करने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

महिला सब इंस्पेक्टर ज्योति राजपूत के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरक्षक अजय राणा के खिलाफ BNS की धारा 74, 78(1)(2)(3), 115(2), 351(3), 331(4), 324(4) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: इकलौते भाई की अंतिम यात्रा में तीनों बहनों ने निभाया अपना-अपना फर्ज

पदस्थापना को लेकर भी उठे सवाल

मामले में आरोपी पुलिसकर्मी की वर्तमान पदस्थापना को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खबर के अनुसार, मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष महानिदेशक आदर्श कटियार ने 17 जून 2025 को आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच में संलिप्त पुलिसकर्मियों की थानों अथवा महत्वपूर्ण कार्यालयों में पदस्थापना को लेकर परिपत्र जारी किया था।

वहीं एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन