Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsओंकारेश्वर में पंचायतन मंदिर निर्माण का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया...

ओंकारेश्वर में पंचायतन मंदिर निर्माण का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया शिला पूजन

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर स्थित मांधाता पर्वत पर विकसित हो रहे एकात्म धाम में भव्य पंचायतन मंदिर के निर्माण का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। संतों और आचार्यों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और शिला पूजन किया गया। इस दौरान 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई।

ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में 45 शिला पूजन के साथ पंचायतन मंदिर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पत्नी सहित हुए शामिल

प्राचीन पंचायतन शैली में बनेगा मंदिर

पंचायतन मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया जा रहा है। मंदिर के केंद्र में भगवान शिव का मुख्य देवालय होगा, जबकि चारों दिशाओं में भगवान विष्णु, सूर्य, गणेश और भगवती शक्ति के उप-देवालय बनाए जाएंगे। मंदिर में 100 नक्काशीदार स्तंभ, भव्य तोरण-द्वार और 26 फीट व्यास का कलात्मक गुंबद बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े   रक्षाबंधन से पहले देवास में खाद्य विभाग की कार्रवाई, एनालॉग मावे से बनी मिठाइयों के सैंपल लिए गए

121 कलश से सजेगा भव्य मंदिर

मंदिर 16 फीट ऊंचे अधिष्ठान पर निर्मित होगा। इसके निर्माण में करीब 80 हजार घन फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर को 121 कलशों से सजाया जाएगा।

एकात्मता के संदेश को साकार करने का प्रयास

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एकात्म धाम के जरिए आदि शंकराचार्य के एकात्मता और समरसता के संदेश को साकार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ से पहले एकात्म यात्रा पूरे देश में निकलेगी, जिसका समापन उज्जैन सिंहस्थ में होगा।

एकात्म धाम परियोजना के पहले चरण में 108 फीट ऊंची एकात्मता की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। वहीं दूसरे चरण में 2,195 करोड़ रुपए की लागत से अद्वैत लोक संग्रहालय का निर्माण जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर आदि शंकराचार्य की ज्ञान भूमि है और एकात्म धाम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा व अद्वैत दर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन