Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंशिवपुरी में अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा...

शिवपुरी में अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की रखी मांग

बालाघाट। शिवपुरी जिले के अधिवक्ता संजय कुमार की 14फरवरी को अपराधियो द्वारा न्यायलय जाते दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर 15 फरवरी को राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर द्वारा विशेष आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जिस पर अधिवक्ताओ ने 16 जनवरी को प्रतिवाद दिवस मनाया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान की अगुआई में सन् 2012 को भोपाल में अधिवक्ताओ की महापंचायत बुलाई गई थी। जिस दौरान अधिवक्ताओ के प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के संबंध में कहा गया था। परंतु 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह एक्ट लागू नहीं किया जा सका है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते चले गये।

वहीं वकीलो पर लगातार हमले और हत्या जैसे जघन्य अपराध करने पर अपराधी को खुली छूट मिली है। जिसको लेकर अधिवक्ताओ में असंतोष व भय रोष व्याप्त है। इस मामले पर 16 जनवरी को बालाघाट के वकीलों ने हत्या के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है। उक्त ज्ञापन में हत्यारे को कडी सजा व प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू किए जाने की मांग की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन