Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबंगाल में शुरू हुआ नया युग: Suvendu Adhikari ने ली मुख्यमंत्री...

बंगाल में शुरू हुआ नया युग: Suvendu Adhikari ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देखें वीडियो…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास लिखा गया है। सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में पहली BJP सरकार की औपचारिक शुरुआत कर दी। पूरा मैदान भगवा रंग में रंगा नजर आया और हजारों समर्थकों की मौजूदगी में यह समारोह शक्ति प्रदर्शन में बदल गया।

https://www.instagram.com/reel/DYG59vAOPqQ/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ममता के करीबी से BJP के सबसे बड़े चेहरे तक

एक समय ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल में बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी ममता बनर्जी को हराकर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में उनकी रणनीति और संगठन क्षमता को सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा है।

बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण समारोह को सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि ‘नया बंगाल’ अभियान के रूप में पेश किया। मंच से विकास, उद्योग, निवेश, कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा खत्म करने जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि अब बंगाल में ‘सिंडिकेट और डर की राजनीति’ खत्म होगी।

शुभेंदु का पहला संदेश

बता दें शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम करेगी। उन्होंने बंगाल को निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही राजनीतिक हिंसा से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की बात भी कही।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन