भोपाल: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जोन क्रमांक-13, वार्ड क्रमांक-54 बरकतउल्ला वार्ड में वृहद जनकल्याण शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एम्स हॉस्पिटल के गेट नंबर 2 के पास लगाया जाएगा, जहां नागरिकों की समस्याओं और शासकीय योजनाओं के प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी विभागों को पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त हर आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय में योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। अधिकारियों को शिविर से पहले वार्डों का भ्रमण कर विभागवार लंबित प्रकरणों की सूची तैयार करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: इटली में चुनाव सुधार से जुड़े प्रस्ताव को लेकर एक्स्ट्रा सीटों पर विवाद, मेलोनी ने दी इस्तीफे की चेतावनी
इन योजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस
शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी और राजस्व मामलों की समीक्षा होगी। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर भी फोकस रहेगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं।

