इंदौर में महिला के साथ दरिंदगी, टैटू बना बड़ा सुराग, आरोपी ने कबूला गुनाह

शेयर करे

इंदौर । शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में घटित दिल दहला देने वाली एक हालिया घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार सुगना देवी मैदान में एक महिला गंभीर हालत में मिली, जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे और कपड़े फटे हुए थे। घायल महिला ने कुछ घंटों बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसके प्राइवेट पार्ट के पास “मैं नशे में हूं, दूर रहो” लिखा टैटू मिला, जिसने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें महिला एक व्यक्ति के साथ मैदान की तरफ जाती दिखाई दी। जांच में सामने आया कि महिला कुछ नशेड़ी लोगों के संपर्क में थी और उसका पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी रहा है।
पूछताछ में मुकेश नामक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न और हत्या का जुर्म कबूल लिया। उसने कहा कि महिला उससे पैसे लेती थी, लेकिन अन्य पुरुषों के साथ भी संबंध रखती थी, जिससे वह ईर्ष्या और नफरत में भड़क गया। उसने रात में महिला को मैदान ले जाकर दुष्कर्म किया और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *