Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में अभिषेक शर्मा का धमाका, अर्धशतक लगाकर टी-20 क्रिकेट में रचा...

इंदौर में अभिषेक शर्मा का धमाका, अर्धशतक लगाकर टी-20 क्रिकेट में रचा इतिहास

इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है, तीसरे टी-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। अभिषेक की इस पारी ने भारतीय टीम को शुरुआती झटके से उबारने में अहम भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही संजू सैमसन 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर केवल 7 रन था। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। दोनों की बल्लेबाजी से भारत ने चार ओवर में 45 रन बना लिए।

अभिषेक ने पूरे किए 2000 रन

अभिषेक शर्मा इस मुकाबले से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1967 रन बना चुके थे। उन्हें 2000 रन पूरे करने के लिए केवल 33 रनों की जरूरत थी। उन्होंने इस आंकड़े को पार करते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

टीम इंडिया में दो बदलाव

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए। शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार वापसी, तीसरे वनडे में 49 रन से जीत दर्ज

सीरीज में बढ़त बनाने का मौका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। भारत ने पहला मुकाबला जीता था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत को 6 विकेट से हराया था। अब इंदौर में दोनों टीमें जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश कर रही हैं।

होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन के साथ वेस्टइंडीज की जवाबी बल्लेबाजी पर भी सबकी नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन