Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजहरीली शराब कांड के फरार आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर

जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर

सागर:जहरीली शराब कांड मामले में फरार चल रहे आरोपी रवि लखेरा को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बारायठा थाना क्षेत्र में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ।

पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए कार्रवाई की

पुलिस का कहना है कि टीम ने आरोपी को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही रवि लखेरा ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रोकने के लिए कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।

फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही पुलिस

गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम अब आरोपी से जहरीली शराब कांड से जुड़े नेटवर्क, अवैध शराब के कारोबार और अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

मामले में रवि लखेरा था अहम आरोपी

जहरीली शराब कांड में अब तक कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। रवि लखेरा को इस मामले में अहम आरोपी माना जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन